Thursday, October 8, 2026

TOP NEWS

स्टारलिंक विवाद: “क्या अंबानी...

Starlink India License Delay: भारत में स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर एलन मस्क, मुकेश अंबानी, और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है, जहां मस्क के 'Is Ambani the boss?' वाले ट्वीट पर राहुल गांधी ने तीखा तंज कसा है. जानिए क्या है पूरा मामला.

अमेरिका का बड़ा एक्शन:...

अमेरिकी सरकार का बड़ा एक्शन! TCS, इन्फोसिस, विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट समेत 8 दिग्गज टेक कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से बैन किया। जानिए कर्मचारियों पर इसका क्या असर होगा।

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन...

इंदौर में अवैध नशे को लेकर BJP के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन (सत्तन गुरु) ने पुलिस प्रशासन को घेरा। कहा- नशे पर पुलिस पूरी तरह फेल है। पूरी खबर पढ़ें।

बड़ी राहत: GST काउंसिल...

57वीं GST काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला: टैक्स अधिकारियों से गिरफ्तारी के पावर वापस लिए गए। मुकदमा चलाने की सीमा बढ़कर ₹5 करोड़ हुई। व्यापारियों को बड़ी राहत।
Homeमध्य प्रदेश1 करोड़ की प्रॉपर्टी सिर्फ 15 लाख में! निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया...

1 करोड़ की प्रॉपर्टी सिर्फ 15 लाख में! निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर बड़ा शिकंजा, हुईं फरार

कटनी की विवादित और निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पद और पावर का दुरुपयोग कर करोड़ों की कीमती जमीन औने-पौने दाम में हथियाने के गंभीर आरोपों के बीच निलंबित महिला अधिकारी पुलिस की पकड़ से बाहर (फरार) हो गई हैं।

​क्या है पूरा विवाद?

स्थानीय सूत्रों और शिकायत के मुताबिक, कटनी में पदस्थ रहने के दौरान CSP नेहा पच्चीसिया पर एक बड़ा वित्तीय घोटाला करने का आरोप लगा है। शहर के एक प्राइम लोकेशन की संपत्ति, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, उसे पच्चीसिया ने अपने रसूख और प्रशासनिक दबाव के दम पर महज 15 से 20 लाख रुपये में अपने नाम करवा लिया।

​मामले की बड़ी बातें:

  • ​पावर का बेजा इस्तेमाल: शिकायकर्ता का आरोप है कि पच्चीसिया ने पद का डर दिखाकर करोड़ों की विवादित जमीन का सौदा 15-20 लाख रुपये में करवाया।
  • ​कार्रवाई से पहले ही निलंबन: भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर शासन ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
  • ​गिरफ्तारी के डर से फरार: निलंबन के बाद जब जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू किया और बयान के लिए तलब किया, तो वे गायब हो गईं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments