Sunday, December 14, 2025

TOP NEWS

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा...

14 दिसंबर, 2025प्रभारी राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने...

उज्जैन : नशा मुक्ति...

उज्जैन में दो अलग-अलग मौतों के मामले सामने आने के बाद परिजनों ने...

स्वच्छता अभियान की उड़...

शहपुरा - एक ओर सरकार देशभर में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा...

डिंडौरी हुआ संकल्पितः शालाओं...

डिंडौरी : 12 दिसंबर, 2025कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : पुलिस थाना सेक्टर एक ने लूट के आरोपियों को किया...

पीथमपुर : पुलिस थाना सेक्टर एक ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/औद्योगिक नगरी पीथमपुर में पुलिस ने बाइक लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई होंडा शाइन और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है। फरियादी अब्दुल आहद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भैंस की तलाश में संजय जलाशय के पास गए थे। पानी की टंकी के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी होंडा शाइन मोटर साइकिल और जेब में रखे 2000 रुपये छीन लिए। नगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर और थाना प्रभारी ओ पी अहीर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 28 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में विशाल उर्फ लक्की, मिथुन उर्फ अजय और विमल शामिल हैं

विशाल बावड़ी खेड़ा का रहने वाला है मिथुन पलसावद विमल हरदा का रहने वाला है और अभी छत्रछाया कॉलोनी पीथमपुर में रहता है पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर रिमांड मांग करेगी। मामले के खुलासे में निरीक्षक ओ.पी. अहिर, सउनि शैलेंद्र सिंह बुंदेला, के.के. परिहार, अशोक कुमार दुबे समेत पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

ओमप्रकाश अहीर (थाना प्रभारी से.1)

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments