Thursday, April 30, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : रिश्तों का कत्ल! नशे में धुत पोते ने दादा की...

बैतूल : रिश्तों का कत्ल! नशे में धुत पोते ने दादा की कुकर से पीट-पीटकर की हत्या

बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक पोते ने अपने ही दादा की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार देर रात की है। झल्लार पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मलकू परते की हत्या उनके 24 वर्षीय पोते ईश्वर पिता कालू परते ने कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। नशे की हालत में आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखे कुकर से दादा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से मलकू परते की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर झल्लार थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बैतूल से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूतों की बारीकी से जांच की।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments