Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर लगा...

डिंडौरी। डिंडौरी-शहपुरा मार्ग पर अमठेरा के पास स्थित चूल्हा मोड़ घाट में एक...

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशरतलाम : लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया सरपंच

रतलाम : लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा गया सरपंच

रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम के ग्राम पंचायत इटावा खुर्द का सरपंच आवास योजना की किस्त डालने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने की है। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि फरियादी विनोद डाबी निवासी ग्राम बिंजाखेड़ी तहसील व जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी।

जिसमें बताया गया कि उसकी माता सुगन बाई के नाम पर पीएम आवास योजना का मकान की दूसरी किस्त अपनी मां के खाते में डलवाने के लिए सरपंच ने घनश्याम कुमावत ने 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद 20 हजार रुपए में डील तय हुई। जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्यवाही शुरू की और शिकायत पर प्रारंभिक कार्यवाही की जाकर घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द द्वारा आवेदक से 20 हजार रुपए की मांग प्रमाणित पाई गई।

जिसके बाद टीम के द्वारा फरियादी दिनेश को आरोपी घनश्याम कुमावत, सरपंच ग्राम पंचायत इटावा खुर्द के घर राशि लेकर भेजा गया। जहां आवेदक दिनेश से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए सरपंच ट्रेप हुआ। कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल, निरीक्षक हीना डावर, हितेश ललावत, अनिल अटोलिया, श्याम शर्मा व नेहा मिश्रा उपस्थित थे। टीम के द्वारा रिश्वतखोर सरपंच को सर्किट हाउस रतलाम लाया गया जहां पर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments