मंडला : रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, 4 की मौत, सड़क पर खिलौनों की तरह बिखरी लाशें

0
352

मंडला/एक ओर जहां देशभर में रक्षाबंधन की धूम मची हुई है, जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के मंडला में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लो गंभीर घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और दो मासूम शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर खून ही खून हो गया और लाशें खिलौनों की तरह बिखर गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दर्दनाक घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जारगी की है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानों तो पहले दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गिरे सड़क पर गिरे हादसाग्रस्त लोगों पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मृतक रजरवाड़ा के रहने वाले हैं। विभित्स हादसे की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here