Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

एयर इंडिया पर मंडराया...

एयर इंडिया पर मंडराया आर्थिक संकट: 22,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड घाटे के...

इंदौर की सड़कों पर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )मंगलवार को बॉम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड पर गड्ढे...

देसाईगंज में धूमधाम से...

इलियास खान जिला गडचिरोली देसाईगंज शहर में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े उत्साह...

नेपाल में कुदरत का...

नेपाल और तिब्बत सीमा से सटे रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई...
Homeमध्य प्रदेशमुरैना : बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह...

मुरैना : बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मोर की मौत

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मोर की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार दोपहर दिमनी थाना क्षेत्र के गांव सिरमती में एक मंदिर के पास हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार करीब छह मोर मंदिर के पास खुले मैदान में घूम रहे थे तभी वे ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि सभी पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बिजली विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मृत पक्षियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

उत्तरी क्षेत्र बिजली कंपनी के महाप्रबंधक वीएस डांगी ने बताया कि यह अधिकारियों की लापरवाही थी कि उन्होंने ग्रामीणों का फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस मामले का संज्ञान लूंगा और कार्रवाई शुरू करूंगा।” अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के एक वन क्षेत्र में खेतों के पास 11 मोर मृत पाए गए थे। भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर, वन्यजीव अधिनियम की अनुसूची एक में शामिल है। यह अधिनियम इस प्रजाति को सर्वोच्च सुरक्षा प्रदान करता है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments