Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ : युवक भागकर पहुंचा थाने पत्नी बोली ‘काटकर ड्रम में...

मेरठ : युवक भागकर पहुंचा थाने पत्नी बोली ‘काटकर ड्रम में भर दूंगी’सुनते ही पति का नशा हुआ छू , पड़े पूरी खबर

हर दिन शराब, हर दिन झगड़ा… अब काटकर ड्रम में ही भर दूंगी’। ये सुनकर एक शराबी पति का ऐसा नशा उतरा कि सीधे थाने जा पहुंचा। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है।

मजदूरी करने वाला युवक रविवार को शराब के नशे में घर लौटा, तो हमेशा की तरह पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने हाथ पर दांत से काट लिया और गुस्से में ईंट से पति का सिर भी फोड़ दिया। मगर असली ट्विस्ट तब आया, जब पत्नी ने धमकी दे डाली , पत्नी ने गुस्से में कहा ‘अगर अब भी नहीं सुधरा, तो सौरभ हत्याकांड की तरह काटकर ड्रम में भर दूंगी’ बस फिर क्या था… पति का सारा नशा हवा हो गया और वो सीधे थाने जा पहुंचा।

थाने पहुंचा मामला

थोड़ी ही देर में पत्नी भी दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंच गई। पत्नी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, हर दिन शराब पीकर आता है, घर खर्च नहीं देता, बच्चों का पेट कौन भरे? कंकरखेड़ा थाने के एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि युवक का मेडिकल कराकर इलाज करवाया गया है, हालांकि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version