Saturday, March 14, 2026

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, मां - बेटे...

राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, मां – बेटे समेत चार की मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, एक कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई और मौके पर ही कार में सवार दो बच्चों की मौत हो गई। दो लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तीन लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग अयोध्या से सूरत जा रहे थे और राजगढ़ में गुरुवार को यह हादसा हो गया।

ट्रक ड्राइवरों ने कार का दरवाजा तोड़ा और घायलों को बाहर निकाला पचोर पुलिस भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग अयोध्या दर्शन करने के लिए गए थे और सभी लोग सूरत जा रहे थे।

कार में सवार सभी लोग रिश्तेदार हैं और भोलेनाथ दुबे नाम का व्यक्ति कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार के ड्राइवर को झपकी लग गई जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई, कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments