Wednesday, April 15, 2026

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशरायसेन जिस मीटिंग में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे शिवराज सिंह, वहां से...

रायसेन जिस मीटिंग में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे शिवराज सिंह, वहां से निराश होकर लौटे कांग्रेस MLA , अधिकारियों पर लगाए उपेक्षा के आरोप

रायसेन/ रायसेन जिला मुख्यालय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां जिले की सिलवानी सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने आज शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। बता दें कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल शनिवार सुबह करीब 11 बजे बैठक में शामिल होने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं मिला, और ना ही बैठक तय समय पर प्रारंभ हुई। बैठक की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक पटेल को बैठक की कोई जानकारी भी नहीं दी। इससे नाराज़ होकर विधायक पटेल ने बैठक से वापसी का निर्णय लिया। उन्होंने अपना अपमान महसूस करते हुए कहा कि यह व्यवहार जनप्रतिनिधि के साथ अनुचित है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर मनमानी और लापरवाही के भी आरोप लगाए हैं।

विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि “मैं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने रायसेन आया था, लेकिन न तो बैठक शुरू हुई, न कोई स्वागत करने आया। मैं तय समय 11:30 से 12:20 तक इंतजार करने के बाद वापस आ गया। यह एक जनप्रतिनिधि का अपमान है। मैं ऐसी बैठक का हिस्सा नहीं बन सकता।” वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने भोपाल से रायसेन पहुंचे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments