Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।
Homeदेशराहुल गांधी बोले- 98 साल पहले शुरू हुई हिस्सेदारी की लड़ाई जारी...

राहुल गांधी बोले- 98 साल पहले शुरू हुई हिस्सेदारी की लड़ाई जारी है

राहुल गांधी ने तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण पर बनी अध्ययन समिति के सदस्य प्रो. सुखदेव थोराट से बात की.

राहुल गांधी ने प्रोफेसर थोराट से महाड़ सत्याग्रह के महत्व पर की चर्चा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जाने-माने शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, दलित विषयों के जानकार और तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण पर बनी अध्ययन समिति के सदस्य प्रो. सुखदेव थोराट से बाबा साहेब आंबेडकर के महाड़ सत्याग्रह के महत्व पर चर्चा की. इस चर्चा का वीडियो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है.

वीडियो के साथ पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, “98 साल पहले शुरू हुई हिस्सेदारी की लड़ाई जारी है. 20 मार्च 1927 को बाबासाहेब आंबेडकर ने महाड़ सत्याग्रह के जरिए जातिगत भेदभाव को सीधी चुनौती दी थी. यह केवल पानी के अधिकार की नहीं, बल्कि बराबरी और सम्मान की लड़ाई थी.”

इस चर्चा में दलितों की शासन, शिक्षा, नौकरशाही और संसाधनों तक पहुंच के लिए जारी संघर्ष पर भी विस्तार से बातचीत की गई. राहुल गांधी ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर का सपना आज भी अधूरा है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ अतीत की नहीं, बल्कि आज की भी लड़ाई है और कांग्रेस इसे पूरी ताकत से लड़ेगी.

जातिगत जनगणना: असमानता के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को असमानता की सच्चाई को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे इस सच्चाई को बाहर आने देना नहीं चाहते. उनका मानना है कि जातिगत जनगणना से समाज में व्याप्त असमानता की गहरी जड़ों का पता चलेगा, जिससे न्यायपूर्ण और समावेशी नीतियां बनाने में मदद मिलेगी.

तेलंगाना में आरक्षण: एक क्रांतिकारी कदम

राहुल गांधी ने तेलंगाना सरकार द्वारा जाति सर्वेक्षण के आधार पर आरक्षण लागू करने के निर्णय की सराहना की. तेलंगाना, जाति सर्वेक्षण के आधार पर आरक्षण लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है. विधानसभा ने हाल ही में सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों (Backward Classes – BC) के लिए आरक्षण बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने संबंधी एक विधेयक पारित किया है.

राहुल गांधी ने इस कदम को “क्रांतिकारी” बताते हुए कहा कि यह देश भर में जाति जनगणना कराने की कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने पिछड़े वर्गों को उनके उचित अधिकार दिलाने के लिए वैज्ञानिक जाति गणना डेटा का उपयोग किया हैय उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश को इसकी जरूरत है और जाति जनगणना निश्चित रूप से भारत में होगीय

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments