Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

रफ्तार का कहर: बेकाबू...

एसीपी निधि सक्सेना की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ,इंदौर (मध्य...

रायसेन: परीक्षा फीस के...

रायसेन (मध्य प्रदेश) सुनील बैरागी रायसेन जिले के एक सरकारी स्कूल से शिक्षा...

‘Toxic’ Movie Review: यश...

'Toxic' Movie Review: यश का खूंखार अंदाज और हॉलीवुड स्टाइल एक्शन, लेकिन क्या...

ईरान तेल सौदा: अमेरिका...

ईरान तेल सौदा: अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर लगाए...
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी : उफनते नाले में बाइक समेत बह गए दो युवक, फिर...

शिवपुरी : उफनते नाले में बाइक समेत बह गए दो युवक, फिर जो हुआ

शिवपुरी/अंचल में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि उफनते नालों को पार करने का प्रयास न करें, लेकिन लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला पिछोर अनुविभाग के पिछोर-क़छौआ मार्ग पर सामने आया है, जहां तीन युवक बाइक से उफनते नाले को पार करने की कोशिश में हादसे का शिकार हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनका गांव के रहने वाले सुरदीप यादव, राजदीप यादव और एक अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पिछोर की ओर जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले रपटे पर तेज बहाव में पानी बह रहा था। इसके बावजूद तीनों ने नाले को पार करने की कोशिश की। बीच नाले में पहुंचते ही बाइक पानी के तेज बहाव में बहने लगी।

इस दौरान पीछे बैठे युवक ने खतरा भांपते हुए बाइक से छलांग लगा दी और किसी तरह किनारे पहुंच गया। जबकि बाइक पर सवार सुरदीप यादव और राजदीप यादव बाइक समेत बह गए। दोनों बहते-बहते नाले किनारे पेड़ों की डालियों को पकड़ने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। बाद में ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला।

घटना के समय कुछ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे मदद करने के बजाय हंसी-ठिठोली करते और वीडियो बनाते नजर आए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments