Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस पर अमेरिकन एडुग्लोबल स्कूल के छात्रों ने निकाली...

अंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस पर अमेरिकन एडुग्लोबल स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

लोकेशन पिलखुवा
रिपोर्ट मोहित कुमार

अंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस पर अमेरिकन एडुग्लोबल स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

जनपद हापुड़ के नगर पिलखुवा मे अंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस के अवसर पर अमेरिकन एडुग्लोबल स्कूल,में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों ने अपने हाथों से सुंदर पेपर बैग्स बनाकर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।इस अवसर पर छात्रों ने पिलखुवा की सड़कों पर जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने हाथों में स्लोगन पोस्टर और पेपर बैग्स लेकर लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। विद्यालय प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने अपने संदेश में कहा एडुग्लोबल स्कूल इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास जैसे मूल्यों को लगातार प्रोत्साहित करता है। बच्चों के छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। आज की रैली और उनके द्वारा बनाए गए पेपर बैग्स में जो उत्साह और जागरूकता दिखी, वह सराहनीय है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक बन रहे हैं।”अमेरिकन एडुग्लोबल स्कूल इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास जैसे मूल्यों को लगातार प्रोत्साहित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments