Saturday, August 22, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
HomeUncategorizedअज्ञात वाहन की चपेट में आने से आठ मवेशियों की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आठ मवेशियों की दर्दनाक मौत

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे पशुओं के शव पड़े देखे तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कई मवेशियों के शव सड़क पर बिखरे पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही विक्रमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
घटना से ग्रामीणों में भारी दुख और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments