Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में इंसानियत हुई शर्मसार: तीन बेजुबान श्वानों को डंडों से पीट-पीटकर...

इंदौर में इंसानियत हुई शर्मसार: तीन बेजुबान श्वानों को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, वीडियो वायरल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन बेजुबान श्वानों को डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीपल्स फॉर एनिमल के पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, लसूड़िया क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन श्वानों पर डंडों से बेरहमी से हमला किया और उनकी हत्या कर दी। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी किस तरह श्वानों पर डंडों से हमला कर रहा है और बाद में उन्हें बोरे में भर देता है।

इस घटना का CCTV वीडियो रविवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पीपल्स फॉर एनिमल के पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments