Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : रिटायर्ड प्रोफेसर से 7.39 लाख की धोखाधड़ी KYC अपडेट के...

इंदौर : रिटायर्ड प्रोफेसर से 7.39 लाख की धोखाधड़ी KYC अपडेट के नाम पर

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर से लाखों की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई।

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर से लाखों की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। ठग ने बैंक कर्मचारी बन उनसे बात की। बैंक खाते की केवायसी अपडेट के बहाने मोबाइल को एपीके की मदद से हैक कर लिया। प्रोफेसर कुछ समझ पाते इतने में ठग ने विभिन्न खातों से लाखों रुपए उड़ा दिए।

बैंककर्मी बन ठगी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, 85 वर्षीय रामेश्वर नाथ की शिकायत पर शुक्रवार को अज्ञात ठग पर धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया, वे सागर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। 5 फरवरी को अज्ञात नंबर से कई मिस्ड कॉल आए। बाद में उक्त नंबर से वाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया। कॉल उठाया तो कॉल करने वाले की स्क्रीन ब्लैक दिखने लगी। उसने परिचय दिया कि वह सपना संगीता स्थित एक्सिस बैंक शाखा से बात कर रहा है।

APK फाइल से धोखाधड़ी

कॉल पर बात करने वाले ने फरियादी और उनकी पत्नी का नाम लिया और ज्वाइंट सेविंग खाता होने की पुष्टि की। कर्मचारी के रूप में बात करने वाला ठग कहने लगा कि आपके खाते की केवायसी अपडेट होना बाकी है। केवायसी ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी। आप सीनियर सिटीजन हैं, इसलिए आपको बैंक शाखा आने की जरूरत नहीं है। यह कहते हुए आरोपी ने वाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजी। उक्त फाइल को उसने डाउनलोड कराया। बाद में तीन क्रेडिट कार्ड और खाते से 7.39 लाख की धोखाधड़ी कर निकाली गई। क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments