Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ममता बनर्जी पर हमले...

ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश। दुर्गा पूजा पंडाल जाते समय महिला ने किया हंगामा, खुद को बताया पूर्व CM की भतीजी। पुलिस जांच में जुटी।

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...
Homeमध्य प्रदेशएमपी के विधायक का कमाल, शराब की बोतलें पकड़ीं और सड़क पर...

एमपी के विधायक का कमाल, शराब की बोतलें पकड़ीं और सड़क पर ही बैठ गए…

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में शराब को लेकर एक बार फिर जबर्दस्त चर्चा छिड़ गई है। पूरा प्रदेश शराब से परेशान है, गांवों-शहरों के गली-मोहल्लों तक में खुलेआम शराब बिक रही है। शराबखोरी के कारण परिवार बर्बाद हो रहे हैं जिससे महिलाएं इसकी जोरदार खिलाफत कर रहीं हैं। हाल ये है कि सत्ताधारी बीजेपी के नेता, विधायक, मंत्री और यहां तक कि पूर्व सीएम तक अवैध शराब बिक्री को बंद कराने और शराबबंदी लागू करने की बात कहने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एमपी में भी गुजरात जैसी शराबबंदी लागू करने की बात कही है। राज्य के एक मंत्री भी अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाने की बात कह चुके हैं। प्रदेश के एक विधायक ने तो न केवल शराब पकड़ी बल्कि बोतलों की सुरक्षा के लिए रोड पर ही डेरा डालकर बैठ गए प्रदेश के कई अन्य जिलों की तरह रतलाम जिले में भी अवैध खराब खुलेआम बिक रही है। यहां शराब माफिया इस कदर हावी है कि पूरे जिले में अवैध शराब की बिक्री हो रही है पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं लाइसेंसी कारोबारी भी शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेच रहे हैं। ऐसे माहौल में रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार आगे आए हैं। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री बंद कराने के लिए कवायद शुरु की। एक वाहन में जा रही अवैध शराब पकड़ी। वाहन में शराब की बोतलें भरी हुई थीं। अवैध शराब पकड़ने के बाद उन्होंने बाकायदा पुलिस को जानकारी दी और बोतलों की सुरक्षा करने सड़क किनारे बैठ गए।विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सरवन थाना क्षेत्र के बड़ी खुर्द गांव में अवैध शराब पकड़ी। यहां के शीतला माता मंदिर के पास अवैद्य शराब से भरी गाड़ी रोककर विधायक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने तक विधायक कमलेश डोडियार शराब से भरी गाड़ी के पास ही सड़क किनारे बैठे रहे। बता दें कि सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने दूसरी बार अवैध शराब पकड़ी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments