Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeदेशओडिशा : सड़कों पर उतरे नेता और कार्यकर्ता 12 विधायकों के निलंबन...

ओडिशा : सड़कों पर उतरे नेता और कार्यकर्ता 12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ओडिशा विधानसभा के स्पीकर वेल में विरोध करने के कारण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायकों को निलंबित कर दिया.

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा सत्र के दौरान अपने 12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस के निलंबित विधायकों सहित अन्य वरिष्ठ नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भुवनेश्वर में कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास, ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और अन्य बड़े नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

ओडिशा कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि पूर्व विधायक किसी भी समय विधानसभा की लॉबी तक जा सकते हैं और उन्हें रोकने का कोई कारण होना चाहिए. दास ने आगे कहा कि वे ‘अपराधी’ नहीं हैं.

भक्त चरण दास ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पूर्व विधायक किसी भी समय विधानसभा की लॉबी तक जा सकते हैं. हम अपराधी नहीं हैं… हमें रोकने का कोई कारण होना चाहिए… क्या हमें अपने विधायकों से मिलने के लिए अंदर नहीं जाना चाहिए?”

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

वहीं, ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने ओडिशा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विधायकों का निलंबन पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि अगर विधायक अपनी समस्याओं का जवाब मांग रहे हैं, तो सरकार क्यों डर रही है?

सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

उन्होंने कहा, “देश में महिला सुरक्षा की बात करना कब से अपराध हो गया. ओडिशा में 64,000 से ज्यादा महिलाएं लापता हैं. हर दिन गैंगरेप हो रहे हैं. अगर जनता द्वारा चुने गए विधायक सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगते हैं, तो सरकार किस बात से डर रही है? हम चुप नहीं बैठेंगे. हम 27 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments