Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशकार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 6वीं की छात्रा ने लगाई फर्स्ट फ्लोर से...

कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 6वीं की छात्रा ने लगाई फर्स्ट फ्लोर से छलांग, हाथ-पैर में फ्रैक्चर

कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 6वीं की छात्रा ने लगाई फर्स्ट फ्लोर से छलांग, हाथ-पैर में फ्रैक्चर

रिपोर्टर सतेंद्र जैन NTV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यहां कक्षा 6 की छात्रा सिमरन ने स्कूल की पहली मंज़िल (फर्स्ट फ्लोर) से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुबह 7:30 बजे की घटना
जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7:30 बजे की है। जब स्कूल में बच्चों की क्लास शुरू होने वाली थी। इसी दौरान छात्रा अचानक पहली मंजिल से नीचे कूद गई।

CCTV फुटेज में दिखी बच्ची खुद कूदते हुए
स्कूल प्रशासन द्वारा चेक किए गए CCTV फुटेज में बच्ची खुद को रेलिंग से कूदते हुए दिखाई दी है। यह घटना अचानक हुई, जिससे स्कूल स्टाफ और बच्चों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छलांग लगाने के बाद छात्रा के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गए। स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

एग्जाम का था दिन
बताया जा रहा है कि आज छात्रा की 6वीं क्लास की परीक्षा थी। हालांकि बच्ची ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। इस पुरे मामले कि सूचना मिलते गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस घटना की वजह की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी का बयान
घटना पर एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने कहा कि, स्कूल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments