Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशखंडवा के NHDC कार्यालय में कुर्की! हाईकोर्ट ने आदेश पर प्रिंटर, कंप्यूटर...

खंडवा के NHDC कार्यालय में कुर्की! हाईकोर्ट ने आदेश पर प्रिंटर, कंप्यूटर सब ले गए…जानिए पूरा मामला

खंडवा/ खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है। इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावितों को मुआवजा न मिलने के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला न्यायालय की टीम ने NHDC कार्यालय में कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान कई सामान जब्त किए गए।

इंदिरा सागर बांध के डूब प्रभावितों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर कोर्ट ने NHDC के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जिला न्यायालय के कर्मचारी बुधवार को NHDC कार्यालय पहुंचे और कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई। मामला एक किसान दशरथ पिता नन्नू के 48 लाख रुपए के मुआवजे से जुड़ा है, जिसे NHDC ने अब तक मुआवजा नहीं चुकाया था। इस मामले में कोर्ट का आदेश साफ था, लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर कुर्की करनी पड़ी। प्रभावित के वकील प्रणेंद्र राकां ने कहा कि कोर्ट का आदेश लंबे समय से था, लेकिन NHDC ने मुआवजा नहीं दिया। मजबूरी में कुर्की की कार्रवाई करानी पड़ी। ये प्रभावितों की जीत है।

NHDC की वकील सुनीता रेवारी ने कहा कि हम उच्चतम न्यायालय में इस आदेश को चुनौती देंगे। NHDC का पक्ष वहां रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि ऐसे कुल 36 मामले हैं, जिनमें करोड़ों रुपए का मुआवजा NHDC को देना है, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ। प्रभावितों ने इसे न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है, वहीं NHDC अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments