Explore the website

Looking for something?

Tuesday, May 26, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

MP में ₹1 प्रति...

भोपाल में 94.75 रुपए पहुंची कीमत, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम मध्यप्रदेश...

मंत्री के बेटे पर...

शराब पिलाकर दुष्कर्म और चार महीने तक धमकाने का आरोप, राजनीतिक गलियारों में...

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : MP के ऊर्जा मंत्री बंगला छोड़ पार्क में टेंट में...

ग्वालियर : MP के ऊर्जा मंत्री बंगला छोड़ पार्क में टेंट में पंखा लगा कर सोए,जानिए क्या है वजह

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे कार्यशैली के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी बिना चप्पल नंगे पाव चलना, कभी बिना प्रेस किए कपड़े पहनना तो कभी सफाई के लिए फावड़ा लेकर नाली में उतरने की उनकी तस्वीरें कई बार सामने आती रहती है। उर्जा मंत्री ने हाल ही में AC इस्तेमाल न करने की शपथ ली थी और उन्होंने इसे पूरा करने की पहल शुरू कर दी है जिसके तहत उन्होंने एक जून की रात पार्क में टेंट लगाकर पंखे के नीचे रात बिताई। रात में ऊर्जा मंत्री ने राम धुन गाई और उसके बाद फिर पार्क में ही पंखे के नीचे पूरी रात सोए।

बता दें कि ऊर्जा मंत्री ने प्रदूषण को रोकने और उर्जा बचत के लिए एक महीने तक AC इस्तेमाल न करने की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि वे गाड़ी, घर, बंगले, दफ्तर में AC का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसके साथ ही वह एक महीने तक चार पहिये वाले पेट्रोल डीजल वाहन का उपयोग नहीं करेंगे। बहुत इमरजेंसी में ही कार का इस्तेमाल करेंगे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version