Home मध्य प्रदेश बुधनी : खेत में काम कर रहा था युवक अचानक आ गया...

बुधनी : खेत में काम कर रहा था युवक अचानक आ गया बाघ, फिर जो हुआ..

बुधनी/मध्य प्रदेश के बुधनी वन परिक्षेत्र के शाहगंज अंतर्गत आने वाले ख़ोहा मुरारी वन परिक्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां से सरकारी वाहन से घायल युवक को बुधनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक अर्जुन सिंह सराठे है।

जिनके हाथ पर बाघ ने दांत मार दिए हैं उसका इलाज कराया जा रहा है। इधर घायल ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था, कि तभी एक पट्टेधारी बाघ सूअर का पीछा करते हुए जा रहा था, बाघ ने उस पर भी हमला किया उसके हाथ में चोट आई है।

हालांकि बाघ तुरंत सूअर के पीछे भाग गया, फिलहाल युवक खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बाघ अन्य लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष ने अपनी जान गंवा दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version