Wednesday, September 23, 2026

TOP NEWS

शाहजहांपुर: श्मशान में इंसानियत...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर बुजुर्ग की जलती चिता की आग पर मीट पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

डोल ग्यारस पर गंज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने...

‘चाय में बेहोशी की...

प्यार के पागलपन में अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटने वाली शबनम की खौफनाक दास्तान। जानिए पुलिस तफ्तीश की वो इनसाइड स्टोरी जिसने खोला पूरा राज।

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर में मोबाइल की चाहत ने नाबालिग को बना दिया चोर, आधा...

छतरपुर में मोबाइल की चाहत ने नाबालिग को बना दिया चोर, आधा दर्जन फोन चुराए

बच्चों में बढ़ती स्मार्टफोन की लत, उन पर किस तरह हावी हो रही है, इसका उदाहरण जिले के बकस्वाहा से सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय लड़का, मोबाइल की चाहत में चोर बन गया है। करीब एक सप्ताह पहले लड़के ने बम्होरी बस स्टैंड पर स्थित चौरसिया मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर दो नए और पांच रिपेयरिंग वाले मोबाइल फोन चोरी किए थे। जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुकानदार पुरुषोत्तम चौरसिया की शिकायत पर बम्होरी चौकी प्रभारी बीरेंद्र परस्ते ने मामला दर्ज किया था। बकस्वाहा पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई में मोबाइलों को ट्रैक कर मझगुवांघाटी से एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि, मेरे पास फोन नहीं था, इसलिए रात 12 बजे पैदल दुकान पहुंचा, ताला तोड़ा, और सुबह 4 बजे मोबाइल लेकर घर लौटा। पुलिस ने सभी चोरी गए मोबाइल उसके घर से बरामद कर लिए हैं। बकस्वाहा थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने बताया कि नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments