Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशछ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर चल रही मुठभेड़ के बीच नक्स...

छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर चल रही मुठभेड़ के बीच नक्स संगठन हिल चुका है. नक्सलियों ने सरकार से शांति वार्ता की अपील की है.

बड़े ऑपरेशन से हिला नक्सल संगठन, पर्चा जारी कर ऑपरेशन रोकने कर दी अपील

छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर चल रही सबसे बड़ी मुठभेड़ के बीच एक बड़ी खबर है. इस सबसे बड़े ऑपरेशन से नक्सल संगठन पूरी तरह हिल चुका है. टॉप लीडर्स के घिरने के बाद नक्सली घबरा गए हैं. दहशत में आए नक्सलियों ने सरकार से शांति वार्ता की अपील कर दी है.

बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है. इस बीच नक्सलियों ने जारी ऑपरेशन को तत्काल रोकने की अपील है. इसके लिए नक्सलियों के नक्सलियों की उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी किया है. बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर जारी बड़ा सैन्य अभियान को तुरंत रोकने को कहा है.

नक्सलियों ने लेटर में क्या लिखा?

नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कहा, सभी लोग चाहते हैं कि समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो. शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है. हमारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किए थे. विश्वास की कमी को दूर करने के लिए हमारे तरफ से लगातार प्रयास जारी हैं, लेकिन सरकार की मंशा अलग दिख रही है. शांति वार्ता के जरिए समस्या हल होने की संभावना रहने के बावजूद सरकार हिंसा के प्रयोग से समस्या के समाधान का प्रयास कर रही है. इसीलिए बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर एक बड़े सैन्य अभियान को लॉन्च किया गया है.

नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ‘निर्णायक अभियान’ छेड़ दिया है. इसका ऐलान सुरक्षा बलों ने खुद ही प्रेस नोट जारी करके किया है. दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ बीते चार दिनों से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमाएं जहां मिलती हैं, वहां मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में करीब 10 हजार विशेष कमांडों ने सैकड़ों नक्सलियों को घेर रखा है. कर्रेगट्टा, नाडपल्ली और पुजारी कांकेर के घने जंगलों से घिरे इस इलाके को नक्सल बटालियन नंबर 1 का गढ़ माना जाता है. जानकार बताते हैं कि ये सामान्य घेराबंदी नहीं, यह युद्ध है — वो भी ऐसा जिसमें पीछे हटने का विकल्प नहीं है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments