Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशजम्मू में शैक्षणिक संस्थान बंद,बौखलाए पाकिस्तान की LoC पर गोलीबारी, 3 भारतीयों...

जम्मू में शैक्षणिक संस्थान बंद,बौखलाए पाकिस्तान की LoC पर गोलीबारी, 3 भारतीयों की मौत

  • ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों का प्रदर्शन करते हुए LOC पर गोलीबारी शुरू कर दी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. हाल ही में भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पड़ोसी मुल्क बौखला गया है. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर गोलीबारी शुरू कर दी है, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत का प्रहारपहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने का फैसला किया. इसी के तहत, 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. यह एक सटीक एयरस्ट्राइक थी जिसमें पाकिस्तान के भीतर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है. रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत ने यह कार्रवाई सटीक और संयमित तरीके से की है और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है.

पाकिस्तान की नापाक हरकतें: LOC पर गोलीबारीऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों का प्रदर्शन करते हुए LOC पर गोलीबारी शुरू कर दी है. 06-07 मई 2025 की रात पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) के पार स्थित भारतीय चौकियों पर तोपखाने से अंधाधुंध गोलाबारी की. इस गोलाबारी में 3 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. पुंछ के जिला अधिकारी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तानी मोर्टार गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई है.

भारत का करारा जवाब

पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का भारतीय सेना ने तत्काल और करारा जवाब दिया. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान हुआ है. हालांकि, नुकसान का सटीक आंकलन अभी तक नहीं किया जा सका है.

शैक्षणिक संस्थान बंद

मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. मंडलायुक्त जम्मू ने जानकारी दी है कि जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे.

पहले भी सीजफायर का उल्लंघन

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. पहलगाम अटैक के बाद से ही पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. हाल ही में, पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी सेक्टर के भींबर गली और कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में भी गोलीबारी की थी, जिसके बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा के लिए बंकरों में छिपने को मजबूर हो गए.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments