Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeविदेशजिम के अंदर चली गोलियां, लास वेगास दहल उठा: दो की मौत,...

जिम के अंदर चली गोलियां, लास वेगास दहल उठा: दो की मौत, एक की हालत नाजुक, हमलावर भी ढेर

अमेरिका के मशहूर शहर लास वेगास में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां शुक्रवार दोपहर एक जिम के अंदर अचानक गोलियों की आवाज़ गूंज उठी। जहां लोग रोज़मर्रा की एक्सरसाइज़ में जुटे थे, वहीं कुछ ही पलों में गोलियों की आवाज़, चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना लास वेगास एथलेटिक क्लब में हुई, जो शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अंडरशेरिफ एंड्रयू वॉल्श ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया था और नॉर्थ रेनबो बुलेवार्ड पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।

पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पुष्टि की कि गोलीबारी के संदिग्ध को भी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी क्लाउडियो विगानी ने बताया, “लोग चिल्ला रहे थे – बाहर निकलो, बाहर निकलो… तभी मैंने मशीन के पास एक मृत व्यक्ति को देखा।” घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं है और जांच जारी है। अधिकारियों ने हमले के पीछे की मंशा जानने के लिए कई एंगल से जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ने पुष्टि की है कि उन्होंने चार घायलों को भर्ती किया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version