Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर...

दिल्ली के निहाल विहार (लक्ष्मी पार्क) इलाके में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 की...

NCP नेता रोहित पवार...

मां से कहासुनी के बाद घर से निकली थी NCP विधायक रोहित पवार...

Yash Toxic Release: इंग्लिश...

मनोरंजन डेस्क (नई दिल्ली): 'KGF' फ्रैंचाइजी से दुनिया भर में अपनी धाक जमाने...

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की...

इंदौर। मध्य प्रदेश में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने...
Homeमध्य प्रदेशतान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तान्या इंडेन एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता बेहाल

तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता

एंकर – तान्या इंडेन गैस एजेंसी शहपुरा की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। शनिवार को सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को करीब तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता गया।उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी में आए दिन इसी तरह की अव्यवस्था देखने को मिलती है। सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं दिया जाता और वितरण व्यवस्था एजेंसी की सुविधा के अनुसार संचालित की जाती है। इससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के साथ-साथ अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

करीब तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार कराने के बाद उपभोक्ताओं को लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गोदाम से सिलेंडर लाने के लिए कहा गया। पहले से परेशान उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए इतनी दूरी तय करनी पड़ी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

इस दौरान बारिश का दौर भी जारी रहा। बारिश के बीच उपभोक्ताओं को एक किलोमीटर दूर स्थित गोदाम तक जाकर सिलेंडर लाना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद बारिश में सिलेंडर लेने के लिए इतनी दूरी तय करने की स्थिति से उपभोक्ताओं में एजेंसी संचालक की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि सिलेंडर उपलब्ध थे तो उन्हें समय पर एजेंसी से ही उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। सवाल यह उठ रहा है कि जब उपभोक्ता सिलेंडर लेने एजेंसी पहुंचे थे, तो उन्हें तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया गया और बाद में बारिश के बीच एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने के लिए क्यों भेजा गया?

उपभोक्ताओं का आरोप है कि तान्या इंडेन एजेंसी में इस तरह की परेशानियां आए दिन सामने आती रहती हैं। समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराने और वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

उपभोक्ताओं ने मांग की है कि एजेंसी की वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, ताकि गैस सिलेंडर लेने आने वाले लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े और बारिश के बीच एक किलोमीटर दूर गोदाम तक जाकर सिलेंडर लाने जैसी स्थिति दोबारा निर्मित न हो।

अब सवाल यह है कि उपभोक्ताओं को ऐसी परेशानी आखिर कब तक झेलनी पड़ेगी?

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments