Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मेरठ का चर्चित नीला...

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड (Meerut Drum Murder Case) में जिला अदालत ने आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेश"दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला…" सागर मौतों पर राहुल गांधी का...

“दवा जहरीली, शराब जहरीली, पानी जहरीला…” सागर मौतों पर राहुल गांधी का MP सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला!

मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित जहरीली शराब पीने से मचे हाहाकार के बाद राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर मध्य प्रदेश को “देश की सबसे भ्रष्ट सरकार” वाला राज्य करार दिया है।

राहुल गांधी का सरकार पर सीधा वार:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और शासन पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्यप्रदेश में शासन नाम की कोई चीज़ बची ही नहीं। जहरीली शराब ने प्रदेश के सागर में अनेक लोगों की जान लेकर उन सभी घरों में मातम पहुंचा दिया है।”

उन्होंने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर तंज कसते हुए आगे कहा:

“दवा ज़हरीली। शराब ज़हरीली। पानी ज़हरीला। नए कानून बना दिए जाते हैं, लेकिन उन्हें किसी तहखाने में डाल दिया जाता है – अगले हादसे तक।”

पुरानी त्रासदियों को याद दिलाकर घेरा:
राहुल गांधी ने अपने बयान में सिर्फ सागर शराब कांड ही नहीं, बल्कि राज्य में पिछले कुछ समय में हुई अन्य बड़ी घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से कई लोगों की मौत हुई थी और पिछले साल जहरीली कफ सिरप के चलते न जाने कितने मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि 20 साल से ज्यादा समय से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जाते?

यह भी पढ़े

भोपाल समेत पूरे प्रदेश में OPD ठप, सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर; CM हाउस के रास्ते बंद!

सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर गाज क्यों? – राहुल का सवाल:
कांग्रेस नेता ने प्रशासन की कार्रवाई के ढर्रे पर उंगली उठाते हुए कहा कि हर बड़े हादसे के बाद सिर्फ कुछ गिरफ्तारियां होती हैं, कुछ छोटे अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाता है और जांच के आदेश दे दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी जवाबदेही तय कर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े

वडोदरा से PM मोदी का बड़ा ऐलान: ‘चिप्स से लेकर जहाजों तक… मैन्युफैक्चरिंग के नए युग में भारत!’

क्या है सागर का पूरा मामला?
सागर जिले के बंडा/बांदरी क्षेत्र के कई गांवों में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से कई लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय रिपोर्ट्स और अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल बड़ी संख्या में मरीजों का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), जिला अस्पताल और बंडा सिविल अस्पताल में चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया है।

प्रशासनिक मुस्तैदी और राजनीतिक घमासान:
हादसे की खबर मिलते ही सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताते हुए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं और साफ किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, सागर के प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सागर का दौरा कर पीड़ित परिवारों और अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है और सरकार व शराब माफियाओं के बीच कथित सांठगांठ के आरोप लगा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments