Tuesday, October 6, 2026

TOP NEWS

7, 8 और 9...

इंदौर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नियमों को आसान करते हुए घोषणा पत्र की अनिवार्यता खत्म की है। पूरी खबर पढ़ें।

MP News: उज्जैन-इंदौर रोड...

उज्जैन-इंदौर रोड पर 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की चलती बस में लगी भीषण आग। यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान। जानिए सुगम या सूत्र सेवा का पूरा विवाद।

8 सूत्रीय मांगों को...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक शहर पीथमपुर में नगर...

अखिल भारत हिंदू महासभा...

अखिल भारत हिंदू महासभा ने सतीश दीक्षित को बनाया नगर उपाध्यक्षबीसलपुर। अखिल भारत...
Homeमध्य प्रदेशतीन शवों का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर थे नदारद

तीन शवों का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर थे नदारद

जिला बैतूल

तीन शवों का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर थे नदारद

सिटी रिपोर्टर अविनाश तायवाड़े

मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में शुक्रवार सुबह 9 बजे बाइक दुर्घटना में तीन शवों का पोस्टमॉर्टम करने के लिए अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर गायब मिले। आनन-फानन में बरखेड़ से डॉक्टर गजेंद्र मीणा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई बुलाना गया। बीते गुरुवार शाम 4 बजे केरम्भाखेड़ी और ड्यूटीया के बीच झालमऊ के पास हुई बाइक हादसे में दो सगी बहनें रोशनी उईके 22 वर्ष, और चांदनी उईके17 वर्ष, ग्राम ड्यूटीया और गोकुल टेकाम निवासी हरदोली की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पुलिस को करीब 4 घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा, फिर अपने वाहन से शवों को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में शव वाहन की सुविधा न होने के कारण शवों को अक्सर ग्रामीणों द्वारा ट्रेक्टर ऑटो या अन्य साधनों से ले जाना पड़ता है। वहीं डाक्टरों की कमी के कारण पोस्ट मार्डम और एमएलसी भी समय पर नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मृतकों के परिजनों के द्वारा शव को ट्रैक्टर से गांव ले जाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments