Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
HomeUncategorizedराष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह – जिला डिण्डौरी*

राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह – जिला डिण्डौरी*

राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के अवसर पर जिला डिण्डौरी में 28 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर सायबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा एवं सायबर अपराधों से बचाव के प्रति सजग करना था।
इस अवसर पर लोगों को संदेश दिया गया कि –
*“हमेशा अपने सभी अकाउंट्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित रखें, विशेष रूप से जब कोई भी ऑनलाइन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करें।”*
कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न स्थानों पर सायबर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं –
ग्राम मादाकोल
समनापुर पेट्रोल पम्प
शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरछा
कस्बा करंजिया
ग्राम तरच
लालचौक गाडासरई
ग्राम अमरपुर
इन स्थानों पर नागरिकों को सायबर अपराध के विभिन्न प्रकारों, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फेक लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग आदि से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए आवश्यक सावधानियों एवं शिकायत की प्रक्रिया के बारे में भी समझाईस दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने सायबर सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की और अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments