Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए...

उत्तराखंड की धामी सरकार ने सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए 'भर्ती नियमावली-2026' को दी मंजूरी। समूह 'ग' के पदों पर 10% क्षैतिज आरक्षण के साथ लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक में मिलेगी बड़ी छूट। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।
Homeउत्तर प्रदेशदेवी-देवताओं के नाम वाली बीड़ी की बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली...

देवी-देवताओं के नाम वाली बीड़ी की बिक्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज

दीपक तिवारी
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकर पार्वती छाप के नाम और शैली में बीड़ी के विपणन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग में दाखिल जनहित याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में जनहित याचिका पर हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता. याची बीड़ी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है.
मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने यह आदेश संत रविदास नगर भदोही निवासी आदर्श कुमार की जनहित याचिका पर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याची को उपलब्ध कानून के अनुसार उचित कार्यवाही करने का अधिकार है.
याची का कहना था कि देवी-देवताओं के नाम पर बीड़ी की बिक्री से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं. पिछले कई वर्षों से इस ब्रांड की बीड़ी का निर्माण भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र में किया जा रहा है. पैकेजिंग में भगवान शंकर और पार्वती का चित्र हैं, जो लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments