Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeपंजाबमनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा

4 सितंबर को धूमधाम से मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मध्यरात्रि 12 बजे होगा जन्मोत्सव एवं आरती

मनोज शर्मा, चंडीगढ़, 29 अगस्त 2026। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिव मंदिर ठाकुर द्वारा, मनीमाजरा की ओर से इस वर्ष भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मंदिर कमेटी के प्रधान नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की मनोहारी झांकियां एवं विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के जयघोष के साथ शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके बाद 4 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 9 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं गुणगान किया जाएगा। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात भोग एवं आरती का आयोजन होगा।
शिव मंदिर ठाकुर द्वारा प्रबंधक कमेटी एवं महिला मंडल ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। आयोजकों ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा एवं जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में सहभागी बनें और इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments