इलियास खान
जिला गडचिरोली
हेडलाइन:
13 मांगों को लेकर कांग्रेस का 31 अगस्त को वडसा में बड़ा मोर्चा
गडचिरोली जिले के देसाईगंज-वडसा में कांग्रेस अब विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा निकालने जा रही है। किसान, विद्यार्थी, महिला, आदिवासी और ओबीसी समाज से जुड़े कुल 13 प्रमुख मुद्दों को लेकर यह मोर्चा 31 अगस्त को निकाला जाएगा। मोर्चे का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं विधानसभा में कांग्रेस के गुटनेता विधायक विजय वडेट्टीवार और विधायक रामदास मसराम करेंगे।
देसाईगंज-वडसा में आरमोरी विधानसभा कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार, 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे भव्य मोर्चे का आयोजन किया गया है।
मोर्चे की शुरुआत वडसा स्थित विधायक रामदास मसराम के कार्यालय से होगी और मोर्चा उपविभागीय कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित करेगा।
कांग्रेस की प्रमुख मांगों में किसानों को धान बोनस तत्काल देने, पात्र किसानों की कर्जमाफी करने, कृषि सामग्री की कीमतें कम करने और वन्यप्राणियों से होने वाले नुकसान पर उचित मुआवजा देने की मांग शामिल है।
इसके साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने, ओबीसी की जातिनिहाय जनगणना कराने, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की भर्ती करने तथा श्रावणबाळ और निराधार योजना का बकाया अनुदान तत्काल देने की मांग की जाएगी।
ओबीसी विद्यार्थियों को नियमित छात्रवृत्ति और छात्रावास में प्रवेश देने, आदिवासी विद्यार्थियों के हितों को प्रभावित करने वाले 5 अगस्त 2026 के शासन निर्णय को रद्द करने की मांग भी कांग्रेस की ओर से की जाएगी।
वहीं बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, ‘लाडकी बहिण’ योजना का लंबित मानधन शुरू करने और सिटी सर्वे के प्रॉपर्टी कार्ड तत्काल देने की मांग भी मोर्चे के माध्यम से सरकार के सामने रखी जाएगी।


