Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

जर्मनी में रोबोट ने...

जर्मनी के कोलोन में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रोबोट को ज़ब्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें।

भागीरथपुरा दूषित जल कांड...

भागीरथपुरा दूषित जल कांड के आरोपी IAS रोहित सिसोनिया को रायसेन का नया कलेक्टर बनाए जाने पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल।

चंबल में गैंगवार की...

मुरैना के महेश्वरा मंदिर से 60 हजारी डकैत कल्ली गुर्जर ने विरोधी करुआ को दिया 'दम है तो आकर मिल' का खुला चैलेंज। वीडियो वायरल होने के बाद चंबल में गैंगवार की आहट, बीहड़ में 200 जवान कर रहे सर्चिंग। पढ़ें पूरी खबर।

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.
HomeUncategorizedनिर्वाचक नामावली कार्य में लापरवाही पर निलंबित शिक्षकों की बहाली

निर्वाचक नामावली कार्य में लापरवाही पर निलंबित शिक्षकों की बहाली

भविष्य के लिए चेतावनी, निलंबन अवधि कर्तव्य काल मानी जाएगी
डिंडौरी : 19 दिसंबर, 2025
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 104 डिंडौरी के प्रतिवेदन के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के कार्य को गंभीरता से नहीं करने के कारण निलंबित किए गए तीन शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार श्री ब्रजमोहन वालरे, प्राथमिक शिक्षक, प्राथमिक शाला वनग्राम समरधा; श्री मनीराम धुर्वे प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक शाला अजगर विकासखंड समनापुर तथा श्री दरबारी सिंह परस्ते, सहायक अध्यापक, प्राथमिक शाला कबीर मय खुरखुरीदादर, विकासखंड करंजिया को पूर्व में लापरवाही के कारण निलंबित किया गया था।
प्राप्त अभ्यावेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित शिक्षकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए निलंबन से बहाल कर पूर्ववत पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि को समस्त प्रयोजनों के लिए कर्तव्य काल माना जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments