Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशनीमच : पानी में बहने लगे दो युवक, गांव वालों ने जान...

नीमच : पानी में बहने लगे दो युवक, गांव वालों ने जान पर खेलकर बचाई जान

नीमच/मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बुधवार रात से जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई नदी-नालों में उफान के चलते खतरे की स्थितियाँ बन गई हैं। इसी बीच मनासा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया जब बाइक सवार दो युवक एक उफनते नाले को पार करते समय बह गए। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से उनकी जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंतरीमाता गांव निवासी महेश तोसावत अपने भतीजे दीपक तोसावत के साथ रामपुरा क्षेत्र से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ एक बकरी भी बाइक पर थी। रास्ते में सेमली आंतरी और देथल गांव के बीच एक पुलिया से गुजरते समय बारिश के चलते पानी पुलिया के ऊपर से तेज बहाव में बह रहा था।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पानी में कूदकर साहस दिखाया और समय रहते तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में ग्रामीणों ने बाइक को भी बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments