Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशपहड़िया में फिर टाइगर अटैक,दहशत में ग्रामीण

पहड़िया में फिर टाइगर अटैक,दहशत में ग्रामीण

पहड़िया में फिर टाइगर अटैक,दहशत में ग्रामीण

मानपुर उमरिया से श्रीकांत निगम

वन परिक्षेत्र घुनघुटी के ग्राम पहड़िया के भदरा गांव में टाइगर ने इंसानी अटैक किया है।इस घटना में पीड़ित जीहर लाल पिता बुद्धू खैरवार उम्र 55 वर्ष गम्भीर रूप से जख्मी हुआ है।सूत्रों की माने तो टाइगर अटैक में जीहर लाल के पैर,हाथ समेत शरीर के कई हिस्से गम्भीर रूप से चोटिल हुए है।बताया जाता है कि घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल शहडोल ले जाया गया है,जहाँ फिलहाल घायल इलाजरत है।खबर है कि घायल जीहर लाल सुबह 7 बजे के करीब घर से कुछ दूर अपने खेत जा रहा था,तभी झाड़ियों की ओट में छिपा टाइगर अटैक किया है।आपको बता दे अमिलिहा,पहड़िया सहित आसपास के दूसरे गांवों में निरन्तर टाइगर मूवमेंट रहती है,अभी दो से तीन पहले अमिलिहा से सटे वन डिपो के पास भी टाइगर मूवमेंट देखी गई थी,इसके अलावा अभी माह भर पहले हाइवे से सटे मदारी ढावा के पीछे एक महिला पर भी टाइगर ने हमला किया था,जिसमे महिला की जान चली गई थी।कुल मिलाकर घटना स्थल से सटे आसपास के कई गांव में टाइगर की मूवमेंट है,ज़रूरी है कि जिन क्षेत्रों में टाइगर की मूवमेंट है,उन क्षेत्रों पर वन टीम कड़ी चौकसी रखे और ग्रामीणों को भी अंधेरे में घर से बाहर निकलने मनाही करे,निश्चित ही जागरूकता के बाद ग्रामीण वन्य प्राणियों के हमले को लेकर सजग होंगे,और सुरक्षा के लिहाज से अंधेरे में घर से बाहर नही निकलेंगे।एसडीओ पाली दिगेंद्र सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि हम पीड़ित की यथा सम्भव आर्थिक मदद करेंगे,फिलहाल उनका इलाज शहडोल में हो रहा है,जहाँ फारेस्ट टीम मौजूद है।*News umaria*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments