Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeविदेशपाकिस्तान में एयरपोर्ट पर जमीयत उलेमा के नेता को गोलियों से भुना,...

पाकिस्तान में एयरपोर्ट पर जमीयत उलेमा के नेता को गोलियों से भुना, तोड़ा दम

  • जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पाकिस्तान के क्वेटा में एयरपोर्ट रोड पर जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात को हुई, जब हमलावरों ने मुफ्ती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि गंभीर चोटों के कारण मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की मृत्यु हो गई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए।

सेना के काफिले पर हमला

पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकी हमलों में तेजी देखी जा रही है। इसी रविवार को क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सात सैनिक मारे गए और 21 घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली, जिसने 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया।

इसके अलावा, 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को BLA के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था। यह हमला बोलान के माशफाक टनल में हुआ, जहां BLA के मजीद ब्रिगेड और फतेह जैसे घातक लड़ाकों ने पहले से घात लगाकर योजना को अंजाम दिया। ट्रेन को दोपहर 1:30 बजे सिब्बी पहुंचना था, लेकिन हमले के कारण यह संभव नहीं हो सका।

क्वेटा में तीसरी बड़ी घटना

क्वेटा में यह लगातार तीसरी बड़ी घटना है, जो क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता और आतंकी गतिविधियों को दर्शाती है। मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसे हाल के हमलों से जोड़कर देख रही हैं। जांच जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments