Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशपुलिस हिरासत में खच्चर मालिक, महिला पर्यटक से पूछा था धर्म, फिर...

पुलिस हिरासत में खच्चर मालिक, महिला पर्यटक से पूछा था धर्म, फिर की बंदूकों की बात

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें एक खच्चर वाले को पर्यटकों से उनका धर्म पूछते हुए दिखाया गया था। इस तस्वीर के साथ यह दावा किया जा रहा था कि खच्चर वाले ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

गांदरबल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को संदिग्ध खच्चर वाले को हिरासत में लिया है। संदिग्ध की पहचान अयाज अहमद जंगल पुत्र नबी जंगल निवासी गोहीपोरा रायजान गांदरबल के रूप में हुई है। वह थजवास ग्लेशियर सोनमर्ग में खच्चर की सेवाएं प्रदान करता है।

पुलिस ने बताया कि महिला पर्यटक ने आरोप लगाया था कि संदिग्ध ने उनसे धर्म और अन्य व्यक्तिगत सवाल पूछे थे। महिला पर्यटक उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और 13 अप्रैल को अपने ग्रुप के साथ जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकली थीं। उनके ग्रुप में 20 लोग थे, और वे पहले वैष्णो देवी, फिर सोनमर्ग और श्रीनगर गए थे। 20 अप्रैल को उनका ग्रुप पहलगाम पहुंचा, जहां खच्चर वाले ने उन्हें खच्चर की सवारी कराई थी। महिला के अनुसार, उस दिन संदिग्ध ने बार-बार बंदूक और हिंदू धर्म का जिक्र किया और कोड भाषा में ‘प्लान ए’ और ‘प्लान बी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला को शक हुआ कि उस दिन कोई आतंकी हमला हो सकता है।

गांदरबल पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments