Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeबॉलीवुडफिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू के...

फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति का निधन

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन और अब दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू की मौत। रीमा के एक्स पति का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

रीमा लागू के एक्स पति विवेक लागू के निधन की जानकारी सबसे पहले विकी लालवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

विवेक लागू का निधन कैसे हुआ, इस बात का खुलासा फिलहाल अभी तक नहीं हो सका है। परिवार की ओर से इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक लागू का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार सुबह ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

कौन थे विवेक लागू

एक्ट्रेस रीमा लागू की तरह ही उनके एक्स पति विवेक लागू का भी फिल्म इंडस्ट्री से खास कनेक्शन था। वे मराठी फिल्मों, टीवी शोज और थिएटर में काफी एक्टिव रहे थे। उन्हें व्हाट अबाउट सावरकर?, काय केले और अग्ली जैसी फिल्मों में और कई शोज में देखा जा चुका था। एक्टर होने के साथ-साथ उन्होंने बतौर निर्देशक भी काम किया था।

कैसे हुई थी विवेक और रीमा की मुलाकात?

बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू और विवेक लागू की पहली मुलाकात साल 1976 में एक-दूसरे से हुई थी। इसके बाद 1978 में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। उनकी बेटी मृण्मयी लागू भी अपने माता पिता की तरह ही डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments