Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
Homeमध्य प्रदेशबकरे पर निकली 12 साल के बच्चे की बारात

बकरे पर निकली 12 साल के बच्चे की बारात

तुषित सीरोटिया / टीकमगढ़

बकरे पर निकली 12 साल के बच्चे की बारात

टीकमगढ़ में जमकर नाचे परिजन और रिश्तेदार, भाभी से शादी की अनूठी परंपरा

टीकमगढ़ में एक अनूठी परंपरा का वीडियो सामने आया है। यहां 12 साल के बच्चे की घोड़ी की जगह बकरे पर बारात निकाली गई। बैंड-बाजों पर परिजन ने जमकर डांस किया। आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद सामाजिक परंपरा के तहत दूल्हे की उसकी भाभी से शादी कराई गई।
दरअसल, लोहिया समाज में यह अनोखी परंपरा करीब 400 साल से चली आ रही है। समाज में बड़े बेटे का कर्णछेदन का संस्कार शादी समारोह की तरह धूमधाम से किया जाता है।
रिश्तेदार भी हुए शामिल, पटाखे फोड़े शहर के ताल दरवाजा निवासी प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े पोते राघव अग्रवाल (12) का कर्ण छेदन संस्कार गुरुवार को हुआ। शुक्रवार को समाज की परंपरा के अनुसार उसकी बकरे पर बारात निकाली गई। इसमें परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बारात में खूब डांस हुआ। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments