बड़वारा/नाबार्ड बंधन संस्था ने 11 असहाय महिलाओं को दिया रोजगार

0
249

असहाय विधवा एवं असमर्थ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश एवं केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संगठन भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।मंगलवार को नाबार्ड बंधन संस्था ने बड़वारा मुख्यालय में स्थित कार्यालय पर 11 महिलाओं को किराना स्टोर, सिलाई मशीन, हाथ ठेला समेत सब्जी, फल वितरण कर रोजगार से जोड़ा है।समाजसेवी काजोल ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड बंधन संस्था के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें असहाय विधवा और जिनके जीवन में आगे पीछे कोई नहीं है, ऐसी महिलाओं को क्षमता के अनुसार रोजगार मुफ्त में दिया जा रहा है। जिसमें किराना, सब्जी, मनिहारी, सिलाई, बकरी पालन, कपड़े की दुकान इत्यादि शामिल है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेसहारा महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना है। आज बड़वारा में स्थित हमारे कार्यालय में तमल पाठक, सहायक प्रबंधक कोलकाता, काजोल एसके, क्षेत्र समन्वयक बड़वारा, संभु दास, की उपस्थिति में 11 पात्र महिलाओं को व्यवसाय से संबंधित सामग्री वितरण कर अपने रोजगार से जोड़ा गया है।*इन महिलाओं को मिला रोजगा*अनीता बाई,अनुसूया बाई,माया बाई किरण,संतोषी लक्ष्मी,इज्या बाई,लक्ष्मी बाई,संगीता,अनामिका महोबिया,अंजली सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here