Saturday, August 22, 2026

TOP NEWS

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और...

गौरव जोशीराजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज...

डिजिटल युग में कमाई...

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते...

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन...

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब...

LPG सप्लाई का महाप्लान:...

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज...
HomeUncategorizedबिलगांव में धूमधाम से मनाई जाएगी कर्मा जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा...

बिलगांव में धूमधाम से मनाई जाएगी कर्मा जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की बनी रूपरेखा

डिण्डौरी।
जिले के शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलगांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 15/3/26 को कर्मा जयंती का पर्व पूरे हर्षोल्लास, भव्यता और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में ग्राम बिलगांव में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मा जयंती के अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में साहू समाज के बाहुल्य गांवों करौंदी, बरगांव, अमठेरा, बिलगांव, घुंडीसरई, कंचनपुर, बांकी और शहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से स्वजातीय बंधुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि कर्मा जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कर्मा जयंती को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन, सामाजिक सम्मान समारोह और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से उत्सव को विशेष रूप से मनाने की रूपरेखा भी तय की गई।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments