Friday, May 29, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में मुस्लिम समाज...

शहपुरा आशु खान शहपुरा क्षेत्र के मुस्लिम समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय...

हरदा में दिल दहला...

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में जमीन विवाद के चलते एक विधवा महिला की...

इंदौर कोर्ट का बड़ा...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) 17 साल से मां के नाम दर्ज संपत्ति पर बेटे ने...

हाथ में गिलास, बाइक...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में आए दिन पुलिस कर्मियों के...
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में 6 जून को पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित, सियासी हलचल...

मध्यप्रदेश में 6 जून को पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित, सियासी हलचल तेज

एनटीवी टाइम न्यूज भोपाल/ आगामी 6 जून को देश के प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश में आएंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य सरकार तैयारी में जुटा है। एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा सरकार का पूरा फोकस पीएम मोदी के प्रस्तावित प्रदेश दौरे और आगामी राज्यसभा चुनाव पर है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलें लगाई जाती रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिलहाल भाजपा का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री की 6 जून को प्रस्तावित मध्य प्रदेश यात्रा पर है। इसके चलते राज्य सरकार तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके अलावा भाजपा का फोकस आगामी राज्यसभा चुनाव पर भी है। पार्टी संगठन को और मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी स्पष्ट किया है कि अभी संगठन की प्राथमिकताएं अलग हैं।। इसलिए यह कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की संभावना नहीं है।

वहीं, प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। भाजपा की ओर से यह संकेत मिलने के बाद कि वह तीसरी सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, कांग्रेस नेताओं ने अपनी दावेदारी मजबूत करना शुरू कर दिया है। इस सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल और अरुण यादव जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments