Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बुधनी में आदिवासियों के...

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में गरीब आदिवासियों के घरों पर प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मौके से ही मुख्य सचिव को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

लव मैरिज का खौफनाक...

गाजियाबाद के खोड़ा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। मकान मालिक को फंसाने के लिए किया रोने का नाटक। पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़। पूरी खबर पढ़ें।

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सवाल पूछो तो ‘टैग’...

आज के भारत में सवाल पूछने पर जवाब नहीं बल्कि 'गोदी मीडिया' या 'चमचा' का टैग मिलता है। जानिए कैसे यह 'लेबलिंग पॉलिटिक्स' और सोशल मीडिया इको-चैंबर हमारे लोकतंत्र को खोखला कर रहे हैं। पूरा विश्लेषण पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशमहाकुंभ जा रही कार का मैहर में एक्सीडेंट, मासूम की मौत, मां...

महाकुंभ जा रही कार का मैहर में एक्सीडेंट, मासूम की मौत, मां की दहाड़ सुन फट जाएगा कलेजा

दीपक तिवारी
मैहर: प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक तेज रफ्तार कार पलट गई. जिसमें 11 माह के एक मासूम की मौत हो गई. कार में एक ही परिवार के 5 सदस्य सवार थे. हादसे के बाद सभी को मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. मासूम बच्चे की मां का करुण-क्रंदन सुन कर अस्पताल में मौजूद सभी लोगों की आंखे भर आईं. परिवार हैदराबाद का रहने वाला है.

तेज रफ्तार कार पलटने से हुआ हादसा

मामला मैहर जिले अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरवासानी टोल प्लाजा का है. जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में एक ही परिवार के एक मासूम समेत 5 लोग सवार थे. वे सभी प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे. हादसे में 11 माह के मासूम तनिष्क के सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाकी लोग घायल हो गए. सभी को मैहर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

मासूम की मौके पर हो गई मौत

मासूम बच्चे की मौत के बाद उसकी मां रेणुका की चीख पुकार सुन अस्पातल में मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आई. रोते हुए वो मां गंगा से गुहार लगा रही थी. डॉ. सुदीप अवधिया ने बताया कि “हादसे के बाद सभी को यहां लाया गया. बच्चे की मौत हो चुकी थी. उसकी मां को मामूली चोटे आई हैं. उसकी साथी अंजली को पैर और कमर में चोट आई है. साथ ही दो और लोगों को हल्की खरोंच आई है. सभी का उपचार किया जा रहा है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments