Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बुधनी में आदिवासियों के...

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा के कोसमी गांव में गरीब आदिवासियों के घरों पर प्रशासन के बुलडोजर चलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मौके से ही मुख्य सचिव को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

लव मैरिज का खौफनाक...

गाजियाबाद के खोड़ा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या। मकान मालिक को फंसाने के लिए किया रोने का नाटक। पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़। पूरी खबर पढ़ें।

सीहोर के कोसमी गांव...

MP News: सीहोर के कोसमी गांव में वन विभाग की कार्रवाई के बाद प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। मुख्य सचिव को दिए पीड़ित परिवारों के तुरंत पुनर्वास और पक्के मकान बनाने के निर्देश। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

सवाल पूछो तो ‘टैग’...

आज के भारत में सवाल पूछने पर जवाब नहीं बल्कि 'गोदी मीडिया' या 'चमचा' का टैग मिलता है। जानिए कैसे यह 'लेबलिंग पॉलिटिक्स' और सोशल मीडिया इको-चैंबर हमारे लोकतंत्र को खोखला कर रहे हैं। पूरा विश्लेषण पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशयुवक युवती से ड्रग्स और ब्राउन शुगर मिलीकार में सवार होकर सप्लाई...

युवक युवती से ड्रग्स और ब्राउन शुगर मिलीकार में सवार होकर सप्लाई कर रहे थे ड्रग्स


इंदौर 4 जनवरी पुलिस ने शहर में मादक पदार्थ के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच ने कार में सवार युवक युवती को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग्स एवं ब्राउन शुगर बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में पुलिस लगातार मादक पदार्थ खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त उपायुक्त राजेश दंडोतिया के निर्देश पर टीम द्वारा शहर में जगह-जगह तस्करों पर निगरानी की जा रही है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने एम आर चार रोड पर एक संदिग्ध कार को रॉक तो चालक ने गाड़ी तेजी से भाग ली, पीछा कर गाड़ी को रोका और उसमें सवार दीपक पिता मोहनलाल यादव 24 साल निवासी सुदामा नगर और श्रुति निषाद पिता राम नारायण 20 साल निवासी भगत सिंह नगर को गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर 10. 22 ग्राम एमडी ड्रग्स और 20.30 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन जप्त किए ।
दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह कार में सवार होकर मादक पदार्थ छात्रों को बेचते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
इसी प्रकार बेटमा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार केदार पिता शंकर लाल मालवीय और जितेंद्र पिता विष्णु चौहान दोनों निवासी भोजपुर कॉलोनी को पकड़ा इनके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments