Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेशरतलाम: पैराडाइज वैली के तालाब में डूबे 2 शिक्षक और 1 छात्र,...

रतलाम: पैराडाइज वैली के तालाब में डूबे 2 शिक्षक और 1 छात्र, छात्रा को सुरक्षित बचाया

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

जावरा के प्राइवेट स्कूल के छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए पैराडाइज वैली गया था, वहां तालाब में नहाते वक्त हादसा।

एनटीवी टाइम न्यूज रतलाम/ मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां रविवार को पर्यटक स्थल पैराडाइज वैली में तालाब में डूबने से एक छात्र व दो शिक्षकों की मौत हो गई। जावरा के एक प्राइवेट स्कूल के छात्र व शिक्षकों का 15 सदस्यीय ग्रुप रविवार को पिकनिक मनाने के लिए रतलाम जिले के पैराडाइज वैली पहुंचा था। इसी दौरान तालाब में डूबने से दो शिक्षकों व एक छात्र की मौत हो गई। एक छात्रा को सुरक्षित बचाया गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जावरा के प्राइवेट स्कूल से आया था छात्रों का ग्रुप

बताया जा रहा है कि जावरा के एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों का ग्रुप पैराडाइज वैली में रविवार को पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान पैराडाइज वैली में बने तालाब में नहाते वक्त हादसा होने की जानकारी मिली है। तालाब में डूब रही एक छात्रा को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा लिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा का नाम खुशी राठौर बताया गया है।

एक छात्र व 2 टीचर्स के शव बरामद

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद तालाब से एक छात्र व दो टीचर्स के शव निकाले गए, जिनकी पहचान छात्र हर्षित पाटीदार व टीचर विजय सिंह व प्रिंस मोदी के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पैराडाइज वैली रतलाम जिले का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, पहाड़ व छोटा तालाब होने के कारण यहां रविवार को बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त भी वैली में लोगों की भीड़ थी और हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments