Monday, July 13, 2026

TOP NEWS

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...

इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्यप्रदेश दौरा शुरू हो गया...

देहरादून में पानी के...

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में...
Homeमध्य प्रदेशरेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन,...

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं। मेरे परिवार में कोई सांसद, विधायक या मंत्री नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है।

गुरुवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ये पीएम मोदी की नीतियों का परिणाम है कि, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं। मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं और नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। PM मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती।

बता दें कि, एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण लमारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।। डॉ मोहन आज दिनभर दिल्ली में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वे देर शाम भोपाल वापस लौटेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments