Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
HomeUncategorizedलखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है… जहां...

लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है… जहां कोतवाली सदर पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

l

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत ये बड़ी सफलता मिली है।

थाना कोतवाली सदर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही चोरी की गई अपाचे बाइक (नंबर UP31BJ4895) को बरामद कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं —
1️⃣ यशवंत सेन उर्फ यश, पुत्र राजेश कुमार, निवासी हाथीपुर कोठार,
2️⃣ गोलू शर्मा, पुत्र मनोज शर्मा, निवासी हाथीपुर उत्तरी — दोनों थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने हाल ही में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में —
उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह,
महिला उपनिरीक्षक तृप्ति,
कॉन्स्टेबल राहुल सोनकर और विक्की सैनी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments