Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ममता बनर्जी पर हमले...

ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश। दुर्गा पूजा पंडाल जाते समय महिला ने किया हंगामा, खुद को बताया पूर्व CM की भतीजी। पुलिस जांच में जुटी।

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...
HomeUncategorizedलखीमपुर में तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; जहर की...

लखीमपुर में तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; जहर की पुष्टि नहीं

लखीमपुर के ग्रीन फील्ड कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा हो गया। 15 अगस्त को तीनों सहेलियां शहर के विलोबी चौराहे के पास बने एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुँचीं। खाना खाने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर कोल्ड ड्रिंक पी और अपने-अपने घर लौट आईं।

शाम तक अचानक तीनों की तबीयत खराब होने लगी। सिर दर्द, उल्टियाँ और घबराहट जैसे लक्षण दिखे तो परिजनों ने तुरंत इलाज कराना शुरू किया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर एक छात्रा को लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ 19 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी छात्रा फिलहाल लखनऊ के अस्पताल में भर्ती है, जबकि तीसरी छात्रा लखीमपुर में इलाजरत है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मृतक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किसी साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि तीनों सहेलियों की एक साथ तबीयत बिगड़ना गंभीर सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक जहर की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस घटना के बाद से शहर में दहशत और असमंजस का माहौल है। लोग यह जानना चाहते हैं कि यह मामला खराब खाने का है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments