Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशविदिशा : बैठक में गुस्सा हुए शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों की लगाई...

विदिशा : बैठक में गुस्सा हुए शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों की लगाई क्लास..

बैठक में अधिकारियों से शिवराज सिंह चौहान ने बीज वितरण की जानकारी मांगी तो सही जवाब न मिलने पर जताई नाराजगी..।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के विदिशा में दिशा की बैठक के दौरान अधिकारियों पर नाराज हो गए। अधिकारियों के द्वारा संतोषजनकर जवाब न मिलने पर शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अधिकारियों को ही कुछ नहीं पता तो भला किसानों की मदद कैसे होगी? इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि सरकारी की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से हो रहा है कि नहीं इस पर नजर रखें।

बीज वितरण की जानकारी न मिलने पर हुए नाराज

विदिशा में दिशा की बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासौदा में घटिया सोयाबीन बीज की शिकायत पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने भंडारण प्रणाली और किसानों द्वारा बीज खरीद की प्रक्रिया पर पूरी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी तो अधिकारी बगले झांकने लगे और कोई ही जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों के इस रवैये पर शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई और भड़क गए। इतना ही नहीं बैठक के दौरान जब शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से बीज आदि का डाटा मांगा तो वो भी अधिकारी नहीं दे पाए और न ही शिवराज सिंह के सवालों का कोई जवाब दे पाए। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब अधिकारी ही जवाब नहीं दे पाएंगे तो किसानों की मदद कैसे होगी।

शिवराज सिंह ने दिए दिशा निर्देश

बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्दश देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ये भी कहा है कि सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन पर आप सभी को नजर रखनी चाहिए। जो काम किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता आपको जांचनी परखनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों को हर योजना के कामों की मॉनिटरिंग करनी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments