Sunday, August 30, 2026

TOP NEWS

MP Police Recruitment 2026:...

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर बंपर भर्ती,...

भारत के विदेशी मुद्रा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उछाल, $791 अरब के नए रिकॉर्ड...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती...

सेक्टर -20 मार्केट में...

सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं...
Homeमध्य प्रदेशश्रमजीवी पत्रकार परिषद कुरई की कार्यकारिणी का गठन श्रमजीवी जिला अध्यक्ष श्री...

श्रमजीवी पत्रकार परिषद कुरई की कार्यकारिणी का गठन श्रमजीवी जिला अध्यक्ष श्री शरद दुबे के अनुशंसा में संपन्न हुआ

श्रमजीवी पत्रकार परिषद कुरई की कार्यकारिणी का गठन श्रमजीवी जिला अध्यक्ष श्री शरद दुबे के अनुशंसा में संपन्न हुआ

NTV TIME NEWS जबलपुर संभाग ब्यूरो चीफ विमल चौबे की रिपोर्ट

20 सितम्बर को श्रमजीवी पत्रकार परिषद ब्लॉक कुरई की बैठक स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष शरद दुबे एवं ब्लॉक अध्यक्ष बिहारीलाल सोनी की अनुशंसा पर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों की सहमति से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, देवा जी झरिया को बनाया है। मीडिया प्रभारी योगेश सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष सुधीर बामने, सचिव रविंद्र

विश्वकर्मा एवं सह सचिव दिनकर बघाडे, जगदेव प्रसाद चंदेल को बनाया गया है। इसी तरह महामंत्री महेश भेरम व सलाहकार समिति सदस्य: दिनेश कारसर्पे, जाहिद खान, अखिलेश डेहरवाल, अखिलेश सोनी को बनाया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शरद दुबे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं, नई कार्यकारिणी पत्रकारों की समस्याओं और सकारात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्लॉक कुरई के पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments